फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 8 घंटों में पहुंच सकेंगे माता वैष्णों के दरबार, दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल

Mon, 22 Jul 2019 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नई दिल्ली से जम्मू के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का सोमवार ट्रायल किया गया। यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और नई दिल्ली से जम्मू महज 8 घंटे में पहुंच जाएगी। दिल्ली से चलने के बाद यह ट्रेन सिर्फ 5 स्टेशन पर रुकेगी। इसमें अंबाला, लुधियाना, जम्मू और सबसे अंत में कटड़ा। 

विज्ञापन


लुधियाना निवासियों के लिए यह ट्रेन ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि अगर किसी व्यक्ति को दिल्ली की तरफ जाना हो या फिर जम्मू, तीन घंटे में उनका सफर तय होगा। अभी तक श्री शक्ति एक्सप्रेस ही ट्रेन है, जो कि नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटड़ा तक 11.40 घंटे में पहुंचती है। 

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को अति आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। यह ट्रेन वाईफाई सुविधा से लैस होगी। वही ट्रेन कुल 16 डिब्बे होंगे। इसमें 14 डिब्बे चेयरकार और दो एग्जिक्यूटिव क्लास के रहेंगे। 
विज्ञापन


हर सीट पर यात्री को एक चार्जिंग सॉकेट और पसर्नल रीडिंग लैंप की सुविधा होगी। प्रत्येक कोच में पैंट्री और वॉशरूम की सुविधा प्लेन जैसी रहेगी। यात्रियों के मनोरंजन के लिए हर कोच में 4 एलईडी भी रहेगी। ट्रेन में आटोमैटिक स्लाइड वाले दरवाजे है और हर कोच के बाहर ऑटो फुट रेस्ट की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें