फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में वाल्मीकि शोभा यात्रा का मुस्लिम समाज ने गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। वाल्मीकि कल्याण कमेटी की ओर से रविवार को मनीमाजरा में भव्य वाल्मीकि शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुस्लिम समाज ने शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए भाईचारे का संदेश दिया।
वाल्मीकि कल्याण कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार ने सभी समुदायों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल इमरान मंसूरी ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमारे समाज का अहम हिस्सा है। आज निकली शोभायात्रा ने आपसी मोहब्बत और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, इमरान मंसूरी, मंजूर अहमद, सुभाष धीमान, जमालुद्दीन, राजबीर भारतीय, इरफान अंसारी, उस्मान खान, अमजद राणा, नुमान कादरी, मोहसिन सलमानी और नौशाद बाबा भी मौजूद रहे। सभी ने भाईचारे को बढ़ावा देने की सलाह दी और समाज में एकता का संदेश फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें