फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर रेड रोज की डिमांड बहुत ज्यादा, जानिए रेट

Sat, 13 Feb 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले वैलेंटाइन डे को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं। इस मौके पर रेड रोज की डिमांड बहुत ज्यादा है। फ्लावर बुटिक के मालिक के अनुसार वेलेंटाइन डे पर रेड रोज की अधिक डिमांड है। इससे पहले वेलेंटाइन डे में रेड रोज की मांग अधिक थी।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर 11 स्थित आर्चिज गैलरी की प्रोपराइटर प्रवीन ने बताया कि वेलेंटाइन डे के लिए इस बार विभिन्न प्रकार की वरायटियां दुकान में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वेलेंटाइन डे पर वैसे कोई विशेष ऑफर नहीं रहते हैं। लेकिन इस बार वह कपल के लिए ट्वीन हर्ट फोटो फ्रेम में भारी छूट दे रहे हैं। इस ट्वीन हर्ट फोटो फ्रेम की कीमत 999 रुपए है, जिसे वह 40 प्रतिशत छूट के बाद 599 रुपए में बेच रहे हैं।

रेड रोज की अधिक मांग
रेड रोज व इससे बने गुलदस्तों की मांग बाजार में सबसे ज्यादा है। पंचकूला के फ्लावर बुटिक वाले कई इलाकों में होम डिलीवरी की सुविधा भी देते हैं। इसमें एडवांस बुकिंग कराने वाले को ऑफर भी दिया जा रहा है। फूलों का गुलदस्ता 150 से शुरू होकर पांच हजार रुपए तक बनाया जाता है। इसके अलावा गुलाब 20 रुपए, लिली फूल 100 रुपए, जेबरा फूल 15 रुपए, ग्लैड फूल 20 रुपए और ऑरकिट फूल 50 रुपए प्रति स्टिक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड थीम पर बने हैं गिफ्ट
वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार में इन दिनों कई तरह के गिफ्ट नजर आ रहे हैं। इसमें ग्रीटिंग कार्ड, मग व टेडी बियर शामिल हैं। अधिकांश कार्ड व मग बॉलीवुड थीम पर बने हैं। इसमें कुछ कार्ड में बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक शायरियां लिखी हुई हैं।
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध गिफ्ट्स
- रोटेटिंग टैडी बियर- 600 रुपए
- पील्लो रिंग बॉक्स- 800 रुपए
- टैडी ज्वैलरी बॉक्स- 1500 रुपए
- लव स्क्रोल्स- 150 से 350 रुपए
- कपल मग्स- 249 से 899 रुपए
- टैडी बियर- 600 से 8500 रुपए
- रोज रिंग बॉक्स- 150 रुपए
- चॉकलेट्स- 175 से 400 रुपए
- लव पोस्टर- 400 रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें