फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: दास्तान-ए-मोहब्बत के सामने इजहार-ए-इश्क

Wed, 15 Feb 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Valentines Day Special - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्यार करने के लिए कोई खास दिन नहीं होता है। इंसान जिससे भी प्यार करता है उसे किसी भी पल नहीं भुलता है। वेलेंटाइन डे का इंतजार खत्म हुआ और मंगलवार को युवाओं ने अलग-अलग जगहों पर अपने तरीकों से प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन


किसी ने अपने साथी को सरप्राइज पार्टी दी तो किसी ने खास तरह के उपहार। किसी ने साथ में घूमने की खास प्लानिंग बनाई तो कुछ कपल्स ने होटल, रेस्टोरेंट में टेबल भी बुक कराएं।कुछ जोड़ों ने तो गुलाब के फूलों की बुकिंग भी पहले से करा ली थी।
विज्ञापन

पुलिस की रोमियो पर रही कड़ी नजर

Valentine's Day - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन-डे पर पुलिस की रोमियो पर कड़ी नजर रही। इस दौरान पुलिस ने शहर में विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर 235 वाहन चालकों के चालान काटे और आठ वाहनों को जब्त किया। इनमें अधिकतर दोपहिया वाहन चालक थे, जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। डीएसपी ट्रैफिक अमरोज सिंह ने चालान काटने की पुष्टि की। 

उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। ताकि वह दोबारा ऐसी गलती न करें। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और मार्केटों के आसपास नाके लगा दिए थे। यहां पर शरारती तत्व हमेशा हुड़दंग मचाने की ताक में रहते हैं। इस दौरान नाकों पर महिला पुलिस की टीमें भी तैनात थीं। 

मंगलवार को पुलिस की सख्ती के बावजूद दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाए चल रहे थे। जबकि कई कार चालकों ने सीट बेल्ट तक नहीं लगाई थी। डीएसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें