फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 115 सरकारी स्कूलों में 1585 शिक्षकों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में लॉकडाउन के कारण आई आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन शिक्षकों की पिछले सालों में कोई भर्ती नहीं हुई है। जो भर्ती हुई भी, वह भी कोर्ट मामलों के चलते अटकी पड़ी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी के पास लगाई एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि शहर के 115 सरकारी स्कूलों में कुल 1585 शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। जिन पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति है, उनमें भी आधे से ज्यादा कांट्रैक्ट और गेस्ट फैकल्टी के तौर पर काम कर रहे हैं। इस सत्र में सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से हटकर 19 हजार नए विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इससे सरकारी स्कूलों पर विद्यार्थियों को पर्याप्त शिक्षकों के साथ अच्छा शिक्षा मुहैया करवाने का दबाव और भी बढ़ गया है।
1993 से लाइब्रेरियन और 1998 से तबला शिक्षकों की नहीं हुई भर्ती
यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 1993 के बाद से लाइब्रेरियन के पद रेगुलर भर्ती ही नहीं करवाई है। इस कारण विभाग के पास 43 में 7 पदों पर ही रेगुलर कर्मचारी है, वे भी कुछ सालों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आलम यह है कि शहर में 115 सरकारी स्कूल है, इनमें सिर्फ कुछ सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में ही लाइब्रेरियन है। शहर के 53 हाई स्कूलों में एक भी लाइब्रेरियन नहीं है। वहीं स्कूलों में तबला इंस्ट्रक्टर 21 पदों में 5 ही रेगुलर कर्मचारी है। इनकी अंतिम भर्ती भी 1998 में हुई थी, उस दौरान भी सिर्फ 2 शिक्षकों को ही नियुक्ति दी गई थी। हमने शिक्षा विभाग के सामने खाली पदों का मुद्दा कई बार उठाया है कि अगर नई भर्ती नहीं हो पा रही है तो शिक्षकों को समय पर पदोन्नत ही कर दें। स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और शिक्षक सेवानिवृत्ति के कारण कम होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

2015 की जेबीटी-टीजीटी व 2019 की एनटीटी भर्ती भी अटकी
शिक्षा विभाग की ओर से 2015 में 1100 के करीब जेबीटी-टीजीटी की नियमित भर्ती करवाई गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के का मामला सामने आने के बाद मुद्दा कोर्ट में चला गया। पहले हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण अभी तक नियुक्त हुए शिक्षकों का प्रोबेशन पीरियड ही खत्म नहीं हुआ है। भर्ती रद्द होने के डर से इनमें लगभग 700 के करीब शिक्षक पद छोड़कर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों और नवोदय विद्यालयों में नियमित भर्ती में चले गए हैं। वहीं 2019 में विभाग ने एनटीटी के 131 पदों पर भर्ती निकाली। जनवरी 2020 में डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन में समस्याएं आने के कारण लगभग 15-17 उम्मीदवारों को ही नियुक्ति मिली है, अन्य का मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

शहर के सरकारी स्कूलों में पदों की स्थिति
श्रेणी कुल पद रेगुलर कांट्रैक्ट गेस्ट फैकल्टी खाली पद
एनटीटी 245 87 5 7 146
जेबीटी 1391 849 7 140 395
प्रवक्ता (लेक्चरर) 541 356 16 28 141
टीजीटी (मास्टर कैडर) 2442 1459 114 152 717
पीटीआई 65 14 6 0 45
तबला इंस्ट्रक्टर 21 5 0 0 16
टेलरिंग इंस्ट्रक्टर 10 2 1 0 7
लाइब्रेरियन 43 7 1 0 35
जेएसटीसी 8 1 1 0 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें