आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द नौकरियां निकलने वाली हैं। समाज भलाई मंत्री ने इस संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने 266 वर्करों और 358 हेल्परों के पद जल्द भरने को कहा है।
साथ ही, मंत्री सुरजीत ज्याणी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक मात्रा में राशन उपलब्ध कराएं। साथ ही सारी प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
राशन की खरीद राज्य के बजाय जिलास्तर पर की जाए। सफाई का ध्यान रखा जाए, साफ पेयजल मुहैया कराया जाए। राशन की खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए। बिना किसी देरी के फंड का इस्तेमाल किया जाए।