फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सुर ताल संग्राम सेशन-2 शुरू, ग्रैंड फिनाले मुंबई में

Wed, 01 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में उत्तराखंडी लोक नृत्य प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर- 29 स्थित गढ़वाल भवन में सुर ताल संग्राम प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। ग्रैंड फिनाले मुंबई में होगा। सुर ताल संग्राम के आयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल देहरादून में कराया जाएगा। सुर ताल संग्राम एवं उत्तराखंड जन मंच के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागियों और श्रोताओं ने बढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़ की पूर्व डिप्टी मेयर और पार्षद गुरबख्श रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह आयोजन समूचे देश के 25 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में गढ़वाल की संस्कृति को बढ़ावा देना है। बुधवार को प्रतियोगिता में गढ़वाली गायन में कुल 28 तथा लोक नृत्य में 10 प्रतिभाओं ने भाग लिया। जानी मानी गढ़वाली गायिका कल्पना चौहान, रोहित चौहान, हरीश मंगोली, जसवीर तेहरवी और बीरेंद्र सजवान ने निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में गायन के क्षेत्र में अनुपम पुरोहित, दिव्य भट्ट, वर्षा, सौरभ कंडवाल जबकि लोकनृत्य में संदीप आर्य, ममता पाठक को पुरस्कृत किया। देहरादून में होने वाले सेमीफाइनल का निमंत्रण भी दिया गया। मंच के प्रधान देवेंद्र रावत, महासचिव धीरेंद्र नेगी, गढ़वाल सभा के महासचिव विजय रावत, शांति बहुगुणा, धर्मपाल रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, राम प्रसाद सुंडली, दलवीर गुसांई, जगदीश असवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें