फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली की बांदा वापसी : इस वजह से मुख्तार को लाने में हुई देरी, पढ़ें- यूपी पुलिस के रोपड़ पहुंचने और रवानगी तक का अपडेट

Tue, 06 Apr 2021 08:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • रात भर भटकने के बाद अंसारी के ठिकाने पर दो बजे पहुंची यूपी पुलिस
  • पुलिस लाइन तक लाने के लिए पंजाब पुलिस ने की कड़ी मशक्कत
  • अलग-अलग रास्तों से रोपड़ पहुंचने के दौरान रास्ते से भटकी टीम 
विज्ञापन
रोपड़ जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रोपड़ से बांदा ले जाने आई यूपी पुलिस सोमवार रात भर भटकती रही। देर रात तक भटकने के बाद पंजाब पुलिस के मुलाजिम तंग होने लगे तो उन्होंने अपनी गाड़ियां यूपी पुलिस को रास्ता दिखाने के लिए भेजीं। इसके बाद रात करीब सवा दो बजे उत्तर प्रदेश पुलिस की पहली गाड़ी रोपड़ जेल पहुंची। गाड़ियों के आने का यह सिलसिला मंगलवार सुबह सवा आठ बजे तक जारी रहा।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों और छोटे रास्ते की तलाश में टीम को कई टुकड़ों में बांटकर विभिन्न मार्गों से रवाना किया गया। अलग-अलग रास्तों से आने के कारण टीम में शामिल पुलिस के जवान रोपड़ पहुंचने से पहले ही रास्ता भटक गए। 

सोमवार देर रात करीब 2.00 बजे पंजाब पुलिस के वाहन टीम की तलाश के लिए रवाना हुए। घंटों मशक्कत के बाद तीन वाहन रोपड़ पुलिस लाइन पहुंचे, इसके बाद वाहनों के आने का यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा। इस कार्य में पंजाब पुलिस की जवानों को सारी रात इंतजार में काटनी पड़ी।
विज्ञापन


अमर उजाला ऑन द स्पॉट : 18 घंटे में मुख्तार की रवानगी

  • सोमवार, रात 8.30 बजे : रोपड़ जेल के बाहर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, वाहनों की चेकिंग शुरू
  • रात 8.45 बजे : मुख्तार ने की कमर दर्द की शिकायत, चिकित्सकों ने किया नियमित परीक्षण
  • रात 9.30 बजे : चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्राथमिक उपचार की दवाएं दीं
  • रात 11.00 बजे : हल्की भूख लगने की बात कही, बैरक में लगे सुरक्षा कर्मियों ने दिया अंसारी को खाना
  • रात 11.30 बजे : पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, नाकों पर पुलिसकर्मियों की बढ़ी संख्या, जेल के बाहर पसरा सन्नाटा
  • रात 12.30 बजे : रोपड़ पुलिस लाइन में यूपी पुलिस के वाहनों के पहुंचने की सूचना, हलचल बढ़ी
  • रात 01.35 बजे : पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि यूपी पुलिस के जवान रास्ता भटके
  • रात 2.20 बजे : बताए स्थान की ओर रवाना हुए पंजाब पुलिस के जवान, तीन वाहन पहुंचे लाइन
  • मंगलवार, सुबह 4.10 बजे : रास्ता भटके यूपी पुलिस के छह और वाहन पहुंचे पुलिस लाइन
  • सुबह 8.15 बजे : मुख्तार को बांदा लेकर जाने वाली यूपी पुलिस की एंबुलेंस पहुंची 
  • सुबह 11.55 बजे : पुलिस लाइन से मुख्तार को लेने रोपड़ जेल रवाना हुए यूपी पुलिस के वाहन
  • दोपहर 12.10 बजे : रवानगी से पूर्व शुरू हुई दोनों पक्षों में कागजी प्रक्रिया
  • दोपहर 12.40 बजे : मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने मुख्तार का शुरू किया प्राथमिक परीक्षण
  • 1.10 बजे : सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे रोपड़ के एसएसपी अखिल चौधरी
  • दोपहर 2.10 बजे : रवानगी प्रक्रिया को दिया अंतिम रूप, कड़ी सुरक्षा में बांदा रवाना हुआ डॉन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें