फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के वित्त सचिव कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले ही प्रशासक के साथ बैठक में थे शामिल

Mon, 24 Aug 2020 02:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैठक में मौजूद वित्त सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि वित्त सचिव लगातार यूटी सचिवालय स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे।
विज्ञापन


सचिवालय के चौथे तल पर उनका दफ्तर है। वह बीते शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में भी शामिल हुए थे। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, डीजीपी संजय बेनीवाल समेत अन्य कई अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन के डीपीआर की तरफ से जारी की गई तस्वीर में वित्त सचिव बैठक में दिखाई दिए थे लेकिन जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया था कि वित्त सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।

जानकारी के अनुसार, अजॉय कुमार सिन्हा बीते दिनों पंजाब के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से मिले हैं, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद जब उन्होंने खुद की जांच कराई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकले। गौरतलब है कि बीते दिनों कुछ यूटी सचिवायल के चौथे तल पर कुछ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें