फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टरों से शहर का चेहरा बिगाड़ने वालों पर 78 FIR, मगर अज्ञात के नाम

Sat, 16 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Pu Elections 2017 - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जगह-जगह पोस्टर लगा शहर का चेहरा बिगाड़ने वाले छात्र संगठनों और उनके नेताओं पर यूटी पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई का दावा किया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि पीयू सहित शहर के कॉलेजों में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव के दौरान पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ 78 एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हालांकि इनमें से ज्यादातर एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज होने के चलते यूटी प्रशासन के दावे पर ही सवालिया निशान लग गया है। पोस्टरों पर छात्र संगठनों के नाम और नेताओं के फोटो मौजूद थे फिर भी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

शुक्रवार को प्रशासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि डिफेसमेंट एक्ट के तहत शहर को तीन जोन में बांटा गया था। पीयू व कॉलेजों के चुनाव के दौर के चलते तीनों जोन में कुल 78 एफआईआर दर्ज की गई। जोन-1 के तहत सेक्टर-10, 11 और 15 रखे गए और इनमें पीयू और डीएवी कॉलेज कवर होते हैं। वहां 7 सितंबर तक 51 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

​कोर्ट कह चुका है, व्यवस्था से बिल्कुल संतुष्ट नहीं

Pu Elections 2017 - फोटो : File Photo
जोन-2 में सेक्टर-34, 36, 39 और 49 रखे गए जिनमें 6 सितंबर तक 8 एफआईआर दर्ज की र्गइं और जोन-3 जिसमें सेक्टर-19, 26, 31, मनीमाजरा, आईटी पार्क और इंडस्ट्रियल एरिया आते हैं, वहां 28 अगस्त से पहले 2 तो उसके बाद 7 सितंबर तक 17 एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन ने बताया कि इन पर कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट कह चुका है, व्यवस्था से बिल्कुल संतुष्ट नहीं
पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पीयू सहित चंडीगढ़ प्रशासन से पूछा था कि इन स्टूडेंट काउंसिल चुनावों के चलते शहर भर में छात्र नेताओं और संगठनों जगह-जगह पर सावर्जनिक संपत्ति पर अपने पोस्टर लगा दिए हैं। उनके खिलाफ डिफेसमेंट एक्ट के तहत क्या कार्रवाई की जा रही है। इस पर चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को कहा था कि पीयू कैंपस के लिए पीयू प्रबंधन ही जिम्मेदार है। हाईकोर्ट ने इस जानकारी पर कहा था कि इस मौजूदा व्यवस्था से वह बिलकुल भी संतुष्ट नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें