फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अहम पॉलिसी पर केंद्र के निर्णय का इंतजार कर रहा यूटी

Tue, 15 Nov 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिंगल गर्ल चाइल्ड को प्रोविजनल एडमिशन न देने के एक मामले में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडिशनल सीट का प्रावधान किए जाने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपना जवाब सौंपा है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने बताया है कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप उन्होंने अतिरिक्त सीट बनाने केलिए केंद्र सरकार व एआईसीटीई को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर अभी तक दोनों की ओर से निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते सीट नहीं बनाई जा सकी है। 

इससे पहले डीन कॉलेज एडमिशन को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए। मामले में याचिका दाखिल करते हुए चंडीगढ़ निवासी कृतिका वर्मा ने कहा था कि वह सिंगल गर्ल चाइल्ड है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र और एआईसीटीई की मंजूरी का इंतजार

PM NARENDRA MODI
 उसने चार वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन दिया था। जब प्रवेश के लिए काउंसलिंग का दौर आरंभ हुआ तो उसे सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के तहत प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया। 

इस फैसले को उसने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में चुनौती दी थी परंतु उसकी याचिका खारिज कर दी गई। सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी गई। डिवीजन बेंच ने अतिरिक्त सीट बनाने के आदेश दिए थे और आदेशों की पालना केलिए प्रशासन से जवाब तलब किया था।

 अब प्रशासन की ओर से जवाब दाखिल करते हुए सीट की मंजूरी का जिम्मा केंद्र व एआईसीटीआई का बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें