फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के लिए बनेगी पॉलिसी

Sat, 03 May 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में एनजीओ द्वारा मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के लिए चलाए जा रहे केंद्रों के बारे में हाईकोर्ट ने दो माह में पॉलिसी बनाने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि पॉलिसी बनाकर ऐसे केंद्रों की निगरानी की जाए।
विज्ञापन



चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरुण पल्ली पर आधारित डिवीजन बेंच ने पंजाब, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को आज से दो माह का समय पॉलिसी फ्रेम करने के लिए दिया है। बेंच ने कहा है कि यह देखा जाए कि यह एनजीओ सरकार से फंड ले रही हैं या नहीं।

चंडीगढ़ के नारी निकेतन केस का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने कहा कि 9 जून, 2009 को चंडीगढ़ प्रशासन के लिए हाईकोर्ट ने गाइड लाइन जारी की थीं। उनमें अब संशोधन की जरूरत है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कोर्ट के समक्ष पटियाला में हुई एक छापे की कार्रवाई का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि 10 मार्च, 2014 को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान विशेष बच्चों के लिए बने नवजीवनी स्कूल से एक्सपायरड 150 कार्टून जूस के बरामद किए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बाल निकेतन सेक्टर-15 चंडीगढ़ का भी हवाला दिया। जहां समाज कल्याण विभाग का एक सुपरवाइजर यौन उत्पीड़न का आरोपी ठहराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें