फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल विद्यार्थियों पर यूटी प्रशासन ने स्पष्ट किया रुख, अपने ही स्कूल में पढ़ेंगे, मिलेगा दाखिला

Tue, 10 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं के सभी फेल विद्यार्थियों को उसी स्कूल में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए यूटी प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी भी आसानी से अपने ही स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल बीते कुछ समय से शहर में यह चर्चा हो रही थी कि इस बार 10वीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को शहर के सरकारी स्कूलों में दोबारा प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस मामले में सोमवार को यूटी प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने कहा कि पहले की तरह ही इस बार कक्षा दस में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उसी स्कूल में ही पढ़ने का मौका मिलेगा।

इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद जो भी छात्र फेल होंगे उन्हें उसी स्कूल में दाखिला मिल जाएगा। स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को दौड़भाग भी नहीं करनी पड़ेगी।  
विज्ञापन


कक्षा 11वीं में सेंटरलाइज्ड प्रक्रिया के तहत होगा प्रवेश
इस बार शहर के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट काफी खराब रहा है। इसके चलते प्रशासन ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1299 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा कक्षा 11वीं में केंद्रीय प्रक्रिया के तहत छात्रों के अंक के हिसाब से सीट का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें