फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासन बना रहा नई आबकारी नीति, मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने वर्ष 2022-23 के लिए नई आबकारी नीति तय करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर सुझाव मांगे गए हैं। लिकर वेंडर व अन्य लोग 15 दिन के भीतर सुझाव दे सकते हैं। आने वाले सुझावों पर विचार विमर्श के बाद नई आबकारी नीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वह अन्य राज्यों की आबकारी नीति का भी अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही लिकर वेंडरों के सुझावों पर भी विचार विमर्श कर उन्हें नीति में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। विभाग की ईमेल आईडी aetcchd2@gmail.com पर सुझाव भेजे जा सकते हैं। साथ ही एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिस में भी हार्ड कॉपी जमा करके भी सुझाव दिए जा सकते हैं। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर की तरफ से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि प्रशासन के नोटिस से पहले ही लोगों ने अपने सुझाव देने शुरू कर दिए थे। प्रमुख सुझावों में अहातों पर एल्कोमीटर लगाना, शिक्षण संस्थानों से 200 मीटर की दूरी पर ठेका निर्माण और सीसीटीवी कैमरा लगाना शामिल है। प्रशासन को सुझाव मिला है कि शहर के सभी अहातों पर एल्कोमीटर होने चाहिए ताकि अगर कोई चाहे तो देख सके कि उसने कितनी शराब पी रखी है। इसके अलावा अहातों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। इस बार कुछ ठेकों की संख्या को भी बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें