चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को 6 नए कंटेनमेंट जोन बनाने की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-15 के मकान नंबर-90 से 96, सेक्टर-22 के मकान नंबर-1401 से 1409, सेक्टर-24 के 3140 से 3144 और 3148 से 3152, सेक्टर-37ए के 454 से 461, सेक्टर-46डी के 3314 से 3318 और मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के मकान नंबर 5493 से 5498 तक के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया है। जारी आदेशों में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट घोषित किए गए घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही यहां पर लोगों की जांच व स्क्रीनिंग की जाएगी।