फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूटी प्रशासन और एडवोकेट्स इलेवन टीम ने जीत की हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चीफ सेक्रेटरी, यूटी प्रशासन इलेवन ने शनिवार को पीसीए स्टेडियम, मोहाली में गली क्रिकेट टूर्नामेंट के अधीन खेले गए प्रदर्शनी मैच में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन एकादश को 28 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूटी प्रशासन ने निर्धारित 10 ओवरों में कुल 82/2 रन बनाए। जवाब में, यूटीसीए 36/7 पर संघर्षरत करती दिखी। डाउन आर्डर में संजय टंडन ने 11 रन बनाए, बावजूद इसके टीम 54/8 ही जुटा पाई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एडवोकेट्स इलेवन ने जस्टिस इलेवन को 10 विकेट से हराया। जवाब में शीर्ष स्कोरर रजत मोर (20) की बदौलत एडवोकेट्स ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।



इस बीच, गली क्रिकेट टूर्नामेंट के नियमित मुकाबले जारी रहे एक करीबी मुकाबले में टीम नंबर 494 ने टीम नंबर 492 को दो विकेट से हराया। एक और रोमांचक मुकाबले में टीम नंबर 181 ने टीम नंबर 177 को सिर्फ दो रन से हराया। टीम नंबर 84 ने टीम नंबर 87 पर 25 रन से जीत दर्ज की और टीम नंबर 401 ने टीम नंबर 406 को 33 रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें