फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डॉक्टर का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ में 10 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। विद्यार्थियों को सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। डेढ़ बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। डेढ़ बजे से छात्रों को हॉल में सीट पर बैठना होगा। इनविजिलेटर डेढ़ बजे के बाद 15 मिनट तक निर्देश देंगे और एडमिट कार्ड की जांच करेंगे। टेस्ट बुकलेट पौने 2 बजे दी जाएगी।
विज्ञापन


आधार कार्ड और उसकी कॉपी साथ जरूर लाएं
छात्रों को आधार कार्ड या कोई वैध आईडी जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट साथ लाना होगा। आधार कार्ड की ओरिजिनल कॉपी और एक फोटो स्टेट भी लानी होगी। एडमिट कार्ड पर सेल्फ डिक्लेरेशन भरकर एक पोस्टकार्ड साइज और एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। बाएं अंगूठे का निशान पहले से लगाना होगा। हस्ताक्षर इनविजिलेटर के सामने करने होंगे। रंग-बिरंगी पानी की बोतल को अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। पारदर्शी पानी की बोतल ला सकते हैं, लेकिन मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ज्वेलरी आदि की अनुमति नहीं होगी। कम हील वाली चप्पल या सैंडल पहनें, जूते की अनुमति नहीं है। सांस्कृतिक, पारंपरिक पोशाक पहनने वाले छात्रों को दोपहर 12:30 बजे तक पहुंचना होगा ताकि तलाशी के लिए समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें