फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दल यूं साध रहें हैं युवाओं से संपर्क

Tue, 01 Apr 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली-भाजपा गठबंधन युवा मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल कर रहा है। प्रदेश में 18 से 30 वर्ष तक के युवा मतदाताओं की संख्य करीब 48 लाख है।
विज्ञापन


इस पर विशेष ध्यान देते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा ने सामान्य प्रचार के साथ-साथ आधुनिक साधनों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

पार्टियों का मानना है कि आज का युवा वर्ग अपने मताधिकार के प्रति काफी जागृत है तथा मुद्दों का विशेष ध्यान रखता है। वह इंटरनेट, वट्सऐप आदि के जरिए देश-दुनिया की पल-पल की खबर पर नजर रखता है।

इसके मद्देनजर जहां शिअद ने विभिन्न साइट्स पर अपने पेज बना लिए हैं, वहीं भाजपा ने एक कदम आगे जाते हुए एक फोन नंबर भी दे रखा है। युवा इस नंबर पर मिस कॉल देकर पार्टी नेताओं से संपर्क साध सकते हैं।
विज्ञापन


शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम मजीठिया फेसबुक पेजिस के जरिए निरंतर युवा मतदाताओं के संपर्क में हैं। शिरोमणि अकाली दल और प्रोग्रेसिव पंजाब के पेज भी पार्टी की गतिविधियों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।

पार्टी की अधिकृत वेबसाइट तो पहले से ही वर्किंग है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा के अनुसार पार्टी युवाओं सहित हर वर्ग पर बराबर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाजपा एसएमएस, फेसबुक, यूट्यूब, वट्सऐप तथा ट्विटर के जरिए पार्टी की गतिविधियों को रोजाना अपडेट कर रही है। पार्टी ने तीन ऐसे फोन नंबर दे रखे हैं, जिन पर मिस कॉल देकर युवा वर्ग भाजपा नेताओं के संपर्कमें आ सकता है। मिस कॉल आने के बाद संबंधित सेल के नेता उस नंबर पर कॉल करके युवाओं के विचार जानते हैं और फिर उनका जवाब उसी नंबर पर एसएमएस कर दिया जाता है।

मेल आईडी हो तो उस पर भी भेज दिया जाता है। आने वाली मिस कॉल्स और भेजे जाने वाले संदेशों की पूरी जानकारी रोजाना आला कमान को भेजी जाती है। चूंकि यह सेल अमृतसर से ऑपरेट हो रहा है, इसलिए यहां से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली को भी हर रोज रिपोर्ट जाती है।
विज्ञापन


पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार रोजाना बड़ी तादाद में उक्त साधनों के जरिए युवाओं से संपर्क साधा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें