अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के माल मंत्री विक्रम सिंह के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे हैं।
बीते रविवार को मजीठा में आयोजित रैली में मजीठिया ने कैप्टन को गर्दन तोड़ देने की धमकी दी थी। बयान से बिफरे कैप्टन ने पलटवार करते हुए मजीठिया को गुंडों का सरगना बताया है।
जारी बयान में कैप्टन ने कहा है कि अकाली दल का युवा विंग गुंडों की सेना है और मजीठिया इसके मुखी है। उन्होंने कहा कि यूथ विंग के उत्पात से कानूनी व्यवस्था ही प्रभावित नहीं हुई है बल्कि आम लोगों के अंदर दहशत का माहौल भी पैदा हुआ है।
अब पंजाब के लोगों को चुनाव में बादलों के गुंडाराज को खत्म करने लिए मतदान करना होगा। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में इस समय भूमि, रेत, शराब और नशा माफिया खुलेआम काम कर रहा है।
यहां तक के पंजाब की पुलिस भी खामोश बैठी हुई है। आज अकाली- भाजपा के खिलाफ पंजाब के लोगों ने मतदान करके इन गुंडों को सबक जरूरी है। पंजाब को दहशत मुक्त करने के लिए अकाली- भाजपा के गठजोड़ को हराना होगा।