ब्लैक मनी का उपयोग सोना इत्यादि खरीदने में न हो इस पर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की नजर रहेगी। इसके लिए विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ये टीमें रेड कर शोरूम और दुकानों का रिकॉर्ड जब्त करेंगी। रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर उचित कार्रवाई भी होगी।
इसके अलावा अधिकारी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ले रहे हैं। जिससे ऐसे लोगों पहचान की जा सके जो अपनी ब्लैक मनी से सोना खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि 500 और 1000 के बंद नोट ज्वेलरी की दुकानों पर खूब चल रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभाग हरकत में आया है। वीरवार को भी सेक्टर-22 में ज्वेलरी शोरूम पर रेड की गई थी।