फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: कोरोना से हुई मौतों पर हंगामा, विधानसभा में मनोहर लाल व भूपेंद्र हुड्डा आमने-सामने

Fri, 20 Aug 2021 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे के साथ शुरु हुआ। कांग्रेस ने कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के सवालों का एक-एक कर जवाब दिया। 
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना से हुई मौतों को लेकर विधानसभा में तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मामले में आमने-सामने हुए। हुड्डा ने सरकार को ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया और मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कोरोना पर राजनीति न करने की सलाह डे डाली। सीएम ने कहा कि विपक्ष का काम शोर मचाना है। अगर कोई अच्छा सुझाव हो तो विपक्ष पेश करे, जिससे व्यवस्था में सुधार हो सके। आरोप प्रत्यारोप का यह दौर विधायक जगबीर मलिक के सवाल से शुरू हुआ।

मलिक ने सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कोविड सेंटरों की सूची दी जाए लेकिन सूची में सोनीपत जिले के दो सेंटरों का जिक्र नहीं था। मलिक ने कहा कि सोनीपत में एक दिन में कोविड प्रोटोकाल के तहत 29 संस्कार हुए, लेकिन रिकार्ड में तीन मौतें दिखाई गईं। इसी प्रकार, गुरुग्राम में एक दिन में 85 लोगों के संस्कार हुए लेकिन मौत 10 दिखाई गईं।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान कांग्रेस की तोशाम से विधायक किरण चौधरी भी सामने आ गईं। मलिक का साथ देते हुए उन्होंने सरकार से पूछा कि अनाथ बच्चों के लिए अब तक क्या किया। मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सभी अनाथ बच्चों की शिक्षा से लेकर बाकी देखरेख का जिम्मा लिया है।

विज्ञापन

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों की मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाया। हुड्डा ने कहा कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए सरकार आंकड़े छुपा रही है। उन्होंने दावा किया कि एजेंसियां यह कह रही हैं कि हरियाणा में कई गुना मौत हुई हैं, जबकि सरकार सिर्फ 9635 दिखा रही है। 

सीएम ने संभाला मोर्चा विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब दिया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महामारी को लेकर सरकार ने उम्दा काम किया है। किसी को इसका अंदाजा नहीं था और अब भी नहीं है कि आगे कोरोना खत्म होगा या नहीं। शुरू में 150 एमटी ऑक्सीजन मिली थी, जो बाद में केंद्र से 285 एमटी तक पहुंची। जरूरतमंदों के लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग तक से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। अनाथ बच्चों और बीपीएल के लिए प्रावधान किए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष की कोई जिम्मेदारी नहीं होती, सिवाए शोर मचाने के। हमें पता है कि कितना ही कुछ बता लें, विपक्ष संतुष्ट नहीं होगा।

खामियां रहीं लेकिन आगे क्या हैं प्रबंध: हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि ये सही है महामारी के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी, इसलिए खामियां रही हैं लेकिन हम ये जानना चाहते हैं कि इससे सरकार ने सबक क्या लिया। ऑक्सीजन कमी न रहे, आगे क्या किया। मौत के आंकड़ों की जांच के लिए क्या कोई कमेटी बनाई है। अनाथ हुए बच्चों को और कोविड से मरने वाले लोगों के परिवारों को अभी तक क्या मदद मिली है। सरकार ने घोषणा की थी लेकिन कोरोना में ड्यूटी देने वालों को अभी तक दोगुनी सैलरी क्यों नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें