फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: बल्लभगढ़ में सिटी पार्क को लेकर भिड़े मंत्री मूलचंद और नीरज शर्मा, कमल गुप्ता बोले- अवैध कब्जे नहीं होंगे बर्दास्त

Tue, 22 Mar 2022 11:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पार्क की कुल जमीन 10.45 एकड़ है, जिसमें से 1.04 एकड़ पर विवाद है। उक्त भूमि के मालिकाना हक से संबंधित मामला उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में केस चल रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में कल्पना चावला सिटी पार्क पर कब्जे को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा सदन में भिड़ गए। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से किसी की निजी मलकियत पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मंत्री मूलचंद ने आरोप लगाया कि ये कार्य पहले की सरकारों में होता था। वहीं, सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोर्चा संभाला तो नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जमकर सरकार पर निशाने साधे।

विज्ञापन

 
विधानसभा में नीरज शर्मा की ओर से पार्क को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान हंगामा हुआ। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि इतने बड़े मामले में केवल पटवारी पर गाज गिराई जा रही है, जबकि ये सरकार के संरक्षण में किया गया कार्य है। मंत्री मूलचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि यह मामला अब का नहीं है, बल्कि पहले का है। 

जमीन की रजिस्ट्री निकाली जाए तो पता लग जाएगा कि वो लोग कौन हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूछा कि भू माफिया कौन हैं, सदन में उनके नाम बताए जाएं। बीच में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहली की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, सरकार इस मामले में उच्च अदालत में गई है और जनहित के लिए लड़ाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 10.45 एकड़ भूमि पर बना गया है पार्क, 1.04 एकड़ भूमि पर विवाद 
जवाब में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पार्क की कुल जमीन 10.45 एकड़ है, जिसमें से 1.04 एकड़ पर विवाद है। उक्त भूमि के मालिकाना हक से संबंधित मामला उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम, फरीदाबाद के कर्मचारियों द्वारा निजी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत करके लिटिगेशन वाली सिटी पार्क की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में अवैध प्रविष्टि करने से निजी व्यक्तियों को इस भूमि पर अपना कब्जा/मालिकाना हक दायर करने में मदद मिली। इस बारे में विजिलेंस जांच कर रही है। लिटिगेशन वाली भूमि अभी तक नगर निगम, फरीदाबाद के कब्जे में है और इस भूमि पर विकसित पार्क का जनता इस्तेमाल कर रही है।

नूंह जिले में ट्रक चालकों पर ज्यादती नहीं करेगी पुलिस: मुख्यमंत्री
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ट्रकों की ओवरलोडिंग की समस्या को रोकने के लिए समय-समय पर पुलिस व अन्य टीमों द्वारा चेकिंग की जाती है। चालकों को पुलिस से घबराने की आवश्यकता नहीं है, यदि पुलिस उन्हें रोकती है तो उन्हें रुकना चाहिए। यदि उनका चालान बनता है तो उनका चालान होगा, यदि उनकी गलती नहीं होगी तो चालान नहीं कटेगा। हालांकि, पुलिस को भी ठीक व्यवहार करना चाहिए और आगे से मानवता के नाते पुलिस भी किसी से कोई ज्यादती नहीं करेगी।

विधायक आफताब अहमद द्वारा पिछले एक वर्ष में ट्रक व ट्रैक्टरों की ओवरलोडिंग के चालानों के बारे में परिवहन मंत्री से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सदन में जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने नूंह जिले के सदन में उपस्थित तीनों विधायकों से आग्रह किया कि वे भी स्थानीय लोगों व ट्रक चालकों को प्रेरित करें कि अगर पुलिस चेकिंग के लिए रोकती है तो उन्हें रुकना चाहिए। गाड़ी न रोकने पर चालकों द्वारा भाग जाना कई तरह की शंकाएं पैदा करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें