फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आंसुओं में बहे दुल्हन के अरमान, शादी में सहपाठी ने पकड़ी बाजू तो मचा बवाल, बिन फेरे लौटी बरात

Fri, 08 Sep 2023 10:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

पुलिस ने लड़की शिकायत पर आरोपी लवलीन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा में एक लड़की की शादी में बवाल हो गया। दरअसल, कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़के ने पैलेस में घुसकर जबरन दुल्हन की बाजू पकड़ ली। यही नहीं आरोपी ने सभी से गाली गलौज भी किया और मौके से फरार हो गया। ऐसी हरकत देख शादी के रंग में भंग पड़ गया और दूल्हा पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक की इस हरकत से लड़की और उसके माता-पिता के सपने चकनाचूर हो गए। सदर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि करीब पांच साल पहले वह जिस कालेज में पढ़ती थी, आरोपी भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। एक कॉलेज में पढ़ने के कारण आरोपी से जान पहचान हो गई थी। तीन सितंबर को राजपुरा-सरहिंद नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस में उसकी शादी थी। 

शाम करीब चार बजे आरोपी उसी पैलेस में जबरन घुस आया। आते ही आरोपी ने उसकी बाजू पकड़ ली और सभी के साथ गाली-गलौज करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने शादी से इन्कार करते हुए उसे रखने से मना कर दिया। पुलिस ने लड़की शिकायत पर आरोपी लवलीन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें