फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमे-फिरें, पसंदीदा तस्वीर इस ऐप पर अपलोड कर इनाम जीतें

Thu, 15 Oct 2015 12:47 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की तर्ज पर टूरिज्म डिपार्टमेंट ने सिटी ब्यूटीफुल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नायाब पहल की है। स्मार्ट चंडीगढ़ एप पर आपको पर्यटन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अब पर्यटक चंडीगढ़ में पसंद के डेस्टीनेशन का लुत्फ तो उठाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही उस स्थल की फोटो उन्हें प्रसिद्धि भी दिला सकेगी। चंडीगढ़ भ्रमण के दौरान जो चीज सबसे अच्छी लगे उसका फोटो क्लिक कर स्मार्ट चंडीगढ़ एप पर डाल दीजिए। हर महीने पर्यटकों द्वारा डाली गई पिक्चर्स में से ‘पिक्चर ऑफ द मंथ’ चुना जाएगा। टूरिज्म डिपार्टमेंट को इस पहल से दो फायदे होंगे।

एक तो चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों का बिना विज्ञापन दिए अपने आप प्रचार हो जाएगा। दूसरा पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। कैपिटल कांप्लेक्स से इस एप की शुरुआत हो चुकी है। पर्यटकों ने कई खूबसूरत पिक्चर्स अपलोड भी कर दी हैं। साथ ही कैपिटल कांप्लेक्स की ओपनिंग से अब तक 10 हजार के करीब पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


एप पर ही गाइड और होटल भी
स्मार्ट चंडीगढ़ एप पर बनाए चंडीगढ़ टूरिज्म आइकन में सभी पर्यटन स्थल उनकी विशेषता, टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटरों का पता और चंडीगढ़ तक पहुंचने के विकल्प दिए हैं। इसके अलावा एप पर ही टूरिज्म डिपार्टमेंट से अप्रूव्ड गाइड और उनके मोबाइल नंबर तक दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें