फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आप दर्ज हो जाएंगी बिजली की शिकायतें

Wed, 30 Apr 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए फ्रेंडली माहौल बनाया है। उपभोक्ताओं की शिकायतें अब अपने आप दर्ज हो जाएंगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी भी कर्मचारी की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वयं दर्ज होने वाली शिकायतों की ट्रैकिंग भी हो सकेगी।
विज्ञापन


बिजली निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कंज्यूमर फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए शिकायत निवारण प्रणाली को अपग्रेड किया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को शिकायतें दर्ज करवाने और उसके निराकरण, ट्रैकिंग के लिए कई विकल्प दिए गए हैं।

नई प्रणाली में शिकायतें कर्मचारी के हस्तक्षेप के बगैर अपने आप दर्ज होंगी। इस प्रणाली से दर्ज होने वाली शिकायतों की जानकारी संबंधित कर्मचारी को एसएमएस और मेल के जरिए तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। संबंधित कर्मचारी अपना जवाब भी एसएमएस और मेल के जरिए दे सकेगा।
विज्ञापन


अगर शिकायत गलती से किसी अन्य कर्मचारी के पास चली गई तो वह संबंधित कर्मचारी के पास उसे भेज सकेगा। शिकायत का निपटारा तय समय में होगा और संबंधित कर्मचारी समेत उपमंडल अधिकारी की भी निगरानी भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अब एसएमएस से मिलने वाली शिकायतें सीजीआरएस में पहुंच जाएंगी।

इस तरह भेज सकेंगे शिकायतें
उपभोक्ता अपनी शिकायत वितरण निगम को एसएमएस के जरिए 51969 पर इस तरह भेज सकेंगे। संबधित बिजली वितरण निगम यानी एचआर स्पेस डीएचबीवीएन स्पेस <खाता संख्या> <शिकायत का विषय> या एचआर स्पेस यूएचबीवीएन स्पेस <खाता संख्या> <शिकायत का विषय> ।

जैसे ही सिस्टम पर यह शिकायत पहुंचेगी, एसएमएस में लिखे खाता संख्या के आधार पर संबंधित कर्मचारी को वह एसएमएस भेज दिया जाएगा।

इसी प्रणाली के माध्यम से शिकायतकर्ता को पावती एसएमएस भेजा जाएगा, जिसमें शिकायत नंबर, तय मानकों के अनुरूप शिकायत निवारण में लगने वाली समय-सीमा बताई जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा उपभोक्ता अपनी शिकायतें www.dhbvncgrs@gmail.com या www.uhbvncgrs@gmail.com पर भी दर्ज करवा सकते हैं।

ये भी हैं विकल्प
प्रवक्ता ने बताया कि हर तरह की बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए उपभोक्ताओं को अन्य विकल्प भी मुहैया कराए हुए हैं। निगमों की वेबसाइटों पर कंप्यूटरीकृत उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली का लिंक, काल सेंटर, बिजली सुविधा केंद्र, पारंपरिक शिकायत केंद्र, खुले दरबारों का आयोजन, कार्यालयों में शिकायत दर्ज करने का विकल्प है। काल सेंटरों को भी सीजीआरएस से जोड़ दिया गया है।

काल सेंटर पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001801615 पर कभी भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक छोटा नंबर 155333 भी उपलब्ध करवाया गया है। कार्यालयों में प्राप्त सभी लिखित शिकायतों को भी सीजीआरएस पर डाला जा रहा है।

सीजीआरएस में दर्ज शिकायत तय समय के बाद बड़े अफसर के पास स्वयं पहुंच जाती है। अगर उप मंडल अधिकारी निवारण करें तो वह शिकायत उपमहाप्रबंधक, महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक, निदेशक और प्रबंध निदेशक तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें