फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा धाम में योगी आदित्यनाथ बोले- निवेश करो, सुरक्षा की गारंटी सरकार देगी

Fri, 06 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूपी सरकार जल्द औद्योगिक नीति का एलान करेगी। उन्होंने कहा, यूपी में निवेश के लिए आइए, सरकार आपको सुरक्षा प्रदान करेगी। यूपी में अब कानून का राज है, गुंडागर्दी कहीं नहीं दिखेगी। सीएम अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं देश के सबसे बड़े धाम में अपने प्रदेश की जनता के लिए निवेश मांगने आया हूं। यूपी में सरकार ने निवेश के लिए माहौल तैयार किया है। सरकार की पहली प्राथमिकता सुरक्षा है। यूपी के 22 करोड़ लोगों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है।

उन्होंने कहा, यूपी में आइए सरकार आपका स्वागत करेगी। उन्होंने कहा, वैश्य समाज का काम केवल वाणिज्य नहीं कृषि और गोरक्षा का भी है। किसानों की आय को दोगुना करने में डेयरी उद्योग बड़ी भूमिका निभा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ
प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, डेयरी उद्योग से किसानों की आय कई गुणा बढ़ाई जा सकती है। पशुपालक, किसान अगर खुशहाल होगा तो इससे संपूर्ण भारत की खुशहाली होगी। महाराज अग्रसेन की ओर से दिए गए संस्कार हमारे अंदर हैं।

सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में वैश्य समाज की बड़ी भूमिका है। वैश्य समाज हमेशा समाज, राष्ट्र को देने का काम करता है। समारोह के संयोजक राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

वहीं, इस मौके पर मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में वैश्य समाज की सबसे बड़ी भूमिका है। आजादी के बाद उद्योग व उद्यमी को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। केंद्र की मोदी सरकार उद्यमियों को उसका हक दिलाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें