फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी से हरियाणा के विश्वविद्यालय और कॉलेज होंगे तंबाकू मुक्त : मनोहर लाल

Fri, 22 Jan 2021 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को आगामी 26 जनवरी से तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों व निजी विश्वविद्यालयों, सभी सरकारी, एडेड व स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों को 26 जनवरी तक तंबाकू मुक्त बनाने का प्रयास शुरू कर दें। 

विज्ञापन

 

इसके प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संस्थानों के कैंपस में स्लोगन लिखे जाएंगे। साथ ही नोडल ऑफिसर नियुक्त कर तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। जागरूकता अभियान में हरियाणा का शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग समन्वय स्थापित कर अहम भूमिका निभाएंगे। 

हरियाणा के सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय आगामी 26 जनवरी, 2021 से तंबाकू-फ्री हो जाएंगे। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संस्थानों के कैंपस में स्लोगन लिखे जाएंगे तथा तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करने के लिए विभिन्न कदम भी उठाए जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें