फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने 'बेटी बचाव' मुहिम को सराहा, कहा- मेवात के बदलने से पूरी दुनिया बदल जाएगी

Tue, 09 Jun 2020 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूएन - फोटो : youtube
विज्ञापन

हरियाणा में लैंगिक असमानता खत्म करने को लेेेकर चल रही मुहिम को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सराहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ की भारत में महिला हेड निष्ठा सत्यम ने कहा कि मेवात हरियाणा का ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा बेटियां जन्म लेती हैं। इस जिले का साक्षरता और स्वास्थ्य दर काफी कम है, जिसे बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। मेवात में बदलाव से पूरी दुनिया बदल सकती है।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के पांच साल पूरे होने पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में कहीं। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए मन में विचार आना जरूरी है। विश्व स्तर पर हमें अपनी भूमिका निभानी होगी। घर में बदलाव आएगा तो गली में आएगा और गली में आएगा तो शहर में बदलाव होगा। शहर से प्रदेश, प्रदेश से देश और देश से दुनिया में बदलाव के रास्ते खुलेंगे।


यह भी पढ़ें- 'सेल्फी विद डॉटर' की ब्रांड अंबेसडर बनीं अनवी अग्रवाल, बोलीं- शिक्षा के प्रति लड़कियों को करूंगी प्रोत्सहित
विज्ञापन


फाउंडेशन के संयोजक जींद जिले की बीबीपुर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत को भी इस वेबिनार में शामिल होना था, लेकिन जरूरी मीटिंग के कारण वह नहीं जुड़ पाए। उनके स्थान पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का मौका हरियाणा की बेटी अनवी अग्रवाल को मिला।
विज्ञापन


अनवी चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ महिला की मध्यप्रदेश में प्रमुख पूजा सिंह ने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए लड़कियां पढ़ाई पर जोर दें। सेल्फी विद डॉटर फार सिंगल वूमेन श्रेणी में विजेता पूजा सहित अनेक महिला शख्सियतों ने वेबिनार में हिस्सा लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें