जालंधर में बैठक के बाद यूनियन ने कहा कि किसानों के आगे जाने के लिए रास्ते खोले जाने चाहिए। किसानों की लंबे अरसे से जायज मांगों को वह मनवाकर रहेंगे। नेताओं ने कहा कि एसकेएम की सारी जत्थेबंदियों ने मीटिंग करने के बाद यह फैसले लिए हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा की 34 जत्थेबंदियों को लेकर बुधवार को जालंधर के देश भगत यादगार हाल में वार्ता के दौरान 16 को भारत बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते दिन से आज तक प्रशासन द्वारा जो रवैया अपनाया जा रहा है वह निंदनीय है।
विज्ञापन
इसके साथ ही किसान यूनियन ने कहा कि गुरुवार 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे सारे पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 16 को भारत बंद रहेगा।
यूनियन ने कहा किसानों के आगे जाने के लिए रास्ते खोले जाने चाहिए। किसानों की लंबे अरसे से जायज मांगों को वह मनवाकर रहेंगे। नेताओं ने कहा कि एसकेएम की सारी जत्थेबंदियों ने मीटिंग करने के बाद यह फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र इस नीतियों से पीछे नहीं हुई तो वह 18 फरवरी को अगली रणनीति तय करेंगे और विरोध तेज करने पर विचार करेंगे। नेताओं ने कहा कि जैसे प्रशासन द्वार रबड़ की गोलियां, वाटर कैनन, पिल्लर खड़े करना, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले एक्सायर डेट के इस्तेमाल किए जा रहे है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने की तकलीफ हो रही है। वहीं वाटर कैनन में कैमिकल मिलाकर उन पर छिड़काव किया जा रहा है, वह निंदनीय है। इससे पहले उगराहां जत्थेबंदी ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेलें रोकने का एलान कर दिया है।