फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के जन्म पर यहां शुरू होगी अनोखी परंपरा

Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण के तहत भाजपा बेटियों के जन्म पर अब एक और अनोखी परंपरा शुरू करेगी। दरअसल भाजपा बेटियों के जन्म पर ग्रीटिंग कार्ड देने की परंपरा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


अमूमन घरों में पुत्र के जन्म पर दसुठन की परंपरा है। लेकिन भाजपा कन्याओं के जन्मदिन पर दसुठन मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। दसुठन के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उन घरों में ग्रीटिंग कार्ड देने जाएंगे, जिनके यहां बेटी का जन्म होगा।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू हुई इस योजना की कमान कन्या शक्ति क्रांति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के हाथों में होगी।

अमर उजाला से बातचीत में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मनीष ग्रोवर ने बताया कि कन्या शक्ति क्रांति की कमान भाजयुमो से जुड़े प्रदेश और जिलास्तर के नेताओं के हाथों में दी गई है। इन्हें अपने क्षेत्र में भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने, कन्याओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दादी-पोती की श्रेष्ठ सेल्फी होगी पुरस्कृत

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण के तहत भाजपा बेटियों के जन्म पर अब एक और अनोखी परंपरा शुरू करेगी। दरअसल भाजपा बेटियों के जन्म पर ग्रीटिंग कार्ड देने की परंपरा शुरू करने जा रही है।

अमूमन घरों में पुत्र के जन्म पर दसुठन की परंपरा है। लेकिन भाजपा कन्याओं के जन्मदिन पर दसुठन मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। दसुठन के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उन घरों में ग्रीटिंग कार्ड देने जाएंगे, जिनके यहां बेटी का जन्म होगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू हुई इस योजना की कमान कन्या शक्ति क्रांति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के हाथों में होगी।

अमर उजाला से बातचीत में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मनीष ग्रोवर ने बताया कि कन्या शक्ति क्रांति की कमान भाजयुमो से जुड़े प्रदेश और जिलास्तर के नेताओं के हाथों में दी गई है। इन्हें अपने क्षेत्र में भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने, कन्याओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

दुलार करते समय बेटी को न कहो मेरा बेटा
माता-पिता, दादा-दादी बेटियों से दुलार करते समय अक्सर उन्हें बेटे जैसा कहते हैं, लेकिन घरों में ऐसा न कहा जाए। इसके लिए भी कन्या शक्ति क्रांति के सदस्य अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम कर लोगों को जागृत करेंगे।

भाजपा दादी और पोती की सेल्फी मंगाएगी। ये सेल्फी कन्या शक्ति क्रांति के पदाधिकारियों के व्हाट्स एप पर भेजनी होगी। इसके बाद छटनी कर श्रेष्ठ सेल्फी को सम्मान प्राप्त करने वालों की सूची में शामिल किया जाएगा। जिलावार कार्यक्रम कर भाजपा ऐसे श्रेष्ठ सेल्फी वाली दादी-पोती को सम्मानित भी करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें