फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: जब घोड़ी पर चढ़ी बेटी तो 3 राज्यों में हुई चर्चा

Sun, 22 Feb 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देश और प्रदेश की सियासत को चमकाने वाले गांव चौटाला के लिए आज का दिन इतिहास बन गया। बेटों की तरह एक बेटी घोड़ी पर चढ़कर खूब चहकी। बैंड बाजा पर परिजन जमकर थिरके। घोड़ी ने पूरे गांव की परिक्रमा की।
विज्ञापन


बेटी को घोड़ी पर बैठा देख ग्रामीणों की आंखे खुली की खुली रह गई। समाज को नया सवेरा दिखाने वाले इस पल को बिना मौका गंवाए ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद किया। नेताओं वाले गांव में निकली यह घोड़ी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दुबई के बैंकर्स से आज होगी शादी
भारतीय सेना में कर्नल राजविजय सिंह मूल रूप से गुड़गांव के रहने वाले हैं। उनकी बेटी मानसी एमबीए पास है, जिसका रिश्ता दुबई के बैंकर्स दुष्यंत श्योराण से तय हुआ है। दुष्यंत मूल रूप से पंजाब के गांव कुलार के रहने वाले हैं। मानसी और दुष्यंत रविवार को मलोट (पंजाब) में वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

नाचते-गाते पहुंचे कुलपुरोहित के घर

मानसी के मामा अश्विनी सहारण ने बताया कि मानसी का लालन-पालन बेटों की तरह हुआ है। शादी से पहले बनौरा रस्म की जाती है, जिसमें लड़की को कुलपुरोहित के घर ले जाया जाता है। बेटियां बेटों से कम नहीं, समाज को यही सोच देने के लिए उन्होंने मानसी को घोड़ी पर बैठाया। हम नाचते-गाते कुलपुरोहित के घर पहुंचे।

बेटी की घोड़ी में कर्नल राज विजय सिंह, माता मंजू के साथ-साथ रिश्तेदार मनोज सहारण, कार्तिक, निशांत, कर्ण, अर्जुन श्योकंद, अभिमन्यु श्योकंद आदि शामिल हुए। अश्विनी सहारण ने बताया कि मानसी की ममेरी बहन यानी उनकी बेटी नेहा भी घोड़ी चढ़ी थीं। उसकी बेटी की शादी जनवरी 2014 में हुई थी।

फोटो विवरण : घोड़ी पर सवार होकर भांगड़ा करती मानसी। घोड़ी की लगाम थामे उनके मामा अश्विनी सहारण।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें