फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब गर्ल: 'बंद' आंखों के कारनामे हैरान कर देंगे

Sun, 28 Dec 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ वर्षीय अन्नया बंसल दूसरे बच्चों से कुछ हटकर है। आंखों पर काली व कोई भी रंग की पट्टी बांधकर पढ़ाई करने के साथ टीवी देखना, मोबाइल चलाना सहित पूरी दिनचर्या के कार्य करना नौ साल की अन्नया बंसल के लिए एक मामूली सी बात है।
विज्ञापन


इस दौरान अन्नया से कोई गलती भी न ही होती है। अब आलम यह बना हुआ है कि अन्यया की कला को देखने के लिए उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है।

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में रमन बंसल के घर पैदा हुई अन्नया आज अपने हैरतअंगेज कारनामों के कारण अपने अभिभावकों के साथ लोगों की आंखों का तारा बनी हुई है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ती है अन्नया

कुरुक्षेत्र में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली अन्नया ने बताया कि उसे ऐसा करने में काफी आनंद आता है और किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होती है।

स्कूल में बच्चों या स्टाफ के कहने पर पट्टी बांधकर पढ़ना, खाना खाना, टीवी देखना व चलकर दिखाना अन्नया के लिए आम बात हो चुकी है।

अन्नया के पिता रमन बंसल ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और उम्मीद है कि भविष्य में उनकी बेटी की यह कला और निखर कर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि अन्नया ने इसी वर्ष आंखों पर काली व कोई भी रंग की पट्टी बांधकर पढ़ने के साथ जीवन के रोजमर्रा के कार्य करने शुरू किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें