फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बांध दी राखी, पति बोला- अब तो बहन ही मानूंगा...मामला जानकर अफसर भी हो गए निःशब्द

Sat, 01 Sep 2018 05:41 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
पति-पत्नी - फोटो : demo photo
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच रिश्ते का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानकर अफसर भी निःशब्द हो गए हैं। दरअसल, पत्नी ने राखी बांध दी तो पति बोला- अब तो मैं बहन ही मानूंगा। मामला हरियाणा के रोहतक का है। राखी बांधने की वजह निकली पति का शराब पीना।
विज्ञापन


बार-बार कहने के बाद भी पति ने जब शराब नहीं छोड़ी तो गुस्से में पत्नी ने रक्षाबंधन के दिन उसे राखी बांध दी। पति ने इसे अपनी बेइज्जती माना और चार दिन पहले पुलिस के पास पहुंचकर तलाक दिलाने की मांग की। पति का कहना है कि अब वह पत्नी को बहन बनाकर रखेगा।

मामला सामुदायिक समन्वयक समूह को स्थानांतरित कर दिया। समूह ने वीरवार को दंपति को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया, लेकिन पति तैयार नहीं हुआ। जबकि पत्नी साथ रहने को तैयार है। पति की उम्र 38 और पत्नी की 36 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्म की वजह से दो दिन घर से नहीं निकला

पति-पत्नी - फोटो : demo photo
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पति ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन वह घर पर बैठा था। इसी बीच पत्नी उससे झगड़ा करने लगी और जबरदस्ती भाई कहते हुए उसकी कलाई पर राखी बांध दी। यह बात मोहल्ले के लोगों को पता लग गई। इस कारण लोग उसे घृणा की दृष्टि से देख रहे हैं। शर्म की वजह से वह दो दिन तक घर से नहीं निकल सका। अब मुझे पत्नी को तलाक देना है।

गुस्से में ऐसा किया: पत्नी
पत्नी ने कहा कि पति बार-बार शराब पीता था। इससे क्षुब्ध होकर राखी बांधी। हालांकि, वह पति के साथ रहने को तैयार है। उसने कहा कि गुस्से में उसने ऐसा किया। पति ने कहा कि अब वह पत्नी को बहन ही मानेगा। सामुदायिक समन्वयक ग्रुप के प्रभारी सुभाष गुप्ता का कहना है कि दोनों के बीच काउंसिलिंग का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें