फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लॉन्ग रूट पर मिलेगा लग्जरी बसों का सुहाना सफर, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Sat, 02 Dec 2017 05:14 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट लॉन्ग रूट पर जल्द ही 6 सुपर लग्जरी बसें चलाने की तैयारी में है। यह बसें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली रूट पर चलाई जाएगीं। इनके लिए अगले महीने टेंडर किया जाएगा। इन 6 सुपर लग्जरी बसों के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से 34 सुपर लग्जरी बसें खरीदनें के लिए एमओयूडी और ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री को पत्र लिखा गया है। इसमें 34 सुपर लग्जरी बसें खरीदनें की मंजूरी के साथ फंड मुहैया कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि लॉन्ग रूट पर सीटीयू की अभी कोई सुपर लग्जरी बसें नहीं चल रही हैं। हरियाणा व पंजाब रोडवेज की लॉन्ग रूट पर 100 से ज्यादा लग्जरी बसें चल रही हैं। इससे यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को सालाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट अब खुद की सुपर लग्जरी बसें चलाने की तैयारी में हैं। इन 6 सुपर लग्जरी बसों के लिए यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 20 करोड़ का फंड जुटाया है। फंड मुहैया कराने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से फाइनेंस डिपार्टमेंट को भी लिखा जा चुका है। 

सीटीयू डायरेक्टर ने बताया कि किराए पर सुपर लग्जरी बसें चलाने का फायदा यह होगा कि मेंटीनेंस आदि का खर्च विभाग नहीं उठाएगा। टेंडर के जरिये 6 सुपर लग्जरी बसों के लिए कांट्रैक्टर फाइनल किया जाएगा। वही इन बसों की देखरेख करेगा। कांट्रैक्टर के साथ यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का एमओयू होगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि कितने साल के लिए किस रेट पर यह 6 सुपर लग्जरी बसें मुहैया कराई जाएंगी। चंडीगढ़ से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के बीच चलने वाली इन 6 सुपर लग्जरी बसों से जो कमाई होगी, उस कमाई का कितना प्रतिशत यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को मिलेगा, यह सब एमओयू में फाइनल में होगा।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी 34 सुपर लग्जरी बसें
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक मिनिस्ट्री से 34 सुपर लग्जरी बसों के लिए फंड मांगा गया है। इन 34 सुपर लग्जरी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट, लुधियाना, अमृतसर, हरिद्वार, देहरादून और उत्तराखंड के बीच चलाया जाएगा। इन सुपर लग्जरी बसों में 49 सेमी स्लीपर सीट होंगी। इसके अलावा सुपर लग्जरी बसों में लगेज रूम, एयर कंडीशनिंग व हीटिंग सिस्टम, मोबाइल व लैपटॉप चार्जर, एलसीडी टेलीविजन और बस के अंदर एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड लगा होगा, जोकि यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन पर पहुंचने की पल-पल की सूचना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें