फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग : कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

Mon, 12 Apr 2021 12:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  •  कैप्टन ने लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की
  • अभिनेता सोनू सूद को बनाया कोरोना टीकाकरण का ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने लगवाया कोरोना का टीका। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान पीजीआई के निदेशक डॉ. जगतराम भी मौजूद रहे हैं। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। टीका लगवाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में समय पर टीकाकरण ही हमारी सबसे शक्तिशाली ढाल है। मैं सभी पात्र व्यक्तियों से आग्रह करता हूं कि वे पंजाब में सरकार की चिकित्सा सुविधाओं में पंजीकरण करके जल्द टीकाकरण करवाएं।

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद
फिल्म अभिनेता सोनू सूद पंजाब में कोविड टीकाकरण मुहिम के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को सोनू सूद के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। सोनू सूद ने मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने के लिए आदर्श के तौर पर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती। 

यह भी पढ़ें- मोहाली : रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर युवकों ने पूरब अपार्टमेंट में फिर किया हंगामा, नौ को पुलिस ले गई
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू लोगों में बेहद लोकप्रिय हैं। बीते साल महामारी फैलने के समय हजारों प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुंचाने में उन्होंने बेमिसाल योगदान दिया था। वे लोगों के वैक्सीन के प्रति शक को दूर करेंगे। जब लोग पंजाब के पुत्र से यह सुनेंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित और जरूरी है तो वह विश्वास करेंगे, क्योंकि लोग उन पर भरोसा करते हैं। 
विज्ञापन


सोनू सूद ने कहा कि जीवन बचाने वाली इस वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होने पर वे खुशी और गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि गृह राज्य के लोगों की जिंदगियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की इस व्यापक मुहिम का हिस्सा बनने पर वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में घातक हुआ संक्रमण : 3440 नए पॉजिटिव मिले, 16 की जान गई, पांच माह का रिकॉर्ड टूटा

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें