फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले-प्रदूषण के लिए केवल पराली जिम्मेदार नहीं

Fri, 15 Nov 2019 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वायु प्रदूषण के लिए खेतों में जलाई जा रही पराली को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। वही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पराली को कारण नहीं मान रहे है। शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर का कहना है कि प्रदूषण के अनेक कारण है, केवल पराली एक कारण नहीं है। इसे खत्म करने के लिए चार राज्यों की सरकारों को मिलकर इनकी पहचान करनी चाहिए। तोमर लुधियाना के लाड़ोवाल में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश के तीन चार राज्यों में पराली जलाने की परंपरा रही है। यह मामला जब केंद्र सरकार के पास आया, तो सरकार ने पराली को आग लगाने से रोकने के लिए सब्सिडी योजना तैयार की। इस योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली का कुछ हिस्सा शामिल है। केंद्र सरकार सब्सिडी के तौर पर 56 हजार मशीनें उपलब्ध करवा चुकी है। इस योजना में अभी कुछ काम हो सका है, अभी और काम होना जरूरी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा राज्य सरकारों को चाहिए कि वह केंद्र की इस योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाए। वही पराली के प्रबंधन के लिए नई तकनीक को भी सामने लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही उठापटक पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि अब तो पूरा मामला राज्यपाल के पास है। जिसके पास बहुमत का नंबर होगा, वह राज्यपाल के पास जाकर अपना दावा पेश कर सकता है। शिवसेना पर कटाक्ष करते कहा कि भाजपा ने तो उन्हें अच्छा मौका दिया था, लेकिन उनकी मांगें ज्यादा बढ़ गई थीं।

शिलान्यास करवाते ही खिसक गए मंत्री आशु
भारतीय मक्का अनुसंधान के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सूबा सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु थे। समारोह में मंत्री आशु पहुंचे थे। शिलान्यास होते ही मंत्री आशु वहां से खिसक गए। मंच से उनका कई बार नाम भी लिया गया।

उन्हें बुलाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने एक अधिकारी को भी भेजा, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह चले गए है। यही नहीं इस समारोह से सभी कांग्रेसियों ने दूरी बनाए रखी। केवल भाजपा नेता ही मंच पर बैठे दिखे। इसमें भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा सहित कुछ अन्य नेता शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें