फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अमित शाह ने दी 375 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 44 SI व 700 कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र भी सौंपे

Fri, 22 Dec 2023 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमित शाह ने पुलिस कंट्रोल एंड कमांड वाहन को हरी झंडी दिखाई। वहीं प्रशासनिक ब्लॉक सीसीईटी समेत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भी सीसीईटी पहुंचे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे और 375 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सीसीईटी) के प्रांगण में शाह ने चंडीगढ़ पुलिस में शामिल 44 नए एसआई और 700 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। मौके पर शाह ने कहा कि आज का दिन चंडीगढ़ के लिए खुशी का दिन है। विकास की यह बयार यूं ही बहती रहेगी।

विज्ञापन


गृहमंत्री शाम करीब पांच बजे सीसीईटी पहुंचे। उन्होंने सभी परियोजनाओं का शुभारंभ ऑनलाइन ही किया। इनमें वायुसेना के विरासत केंद्र में 88 करोड़ की लागत से तैयार देश के पहले सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी का उद्घाटन भी शामिल था। शाह ने कहा कि इस सेंटर की मदद से चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों में होने वाली बड़ी आपराधिक वारदातों को सुलझाया जाएगा। इसके अलावा शाह ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से तैयार हिमाचल हॉस्टल के 140 कमरों, 89 करोड़ की लागत से तैयार नगर निगम के नए एसटीपी प्लांट, रायपुरकलां में 50 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी प्लांट, रायपुर खुर्द में 40 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट, सीसीईटी में 18 करोड़ की लागत से बने प्रशासनिक ब्लॉक, धनास में 45 करोड़ की लागत से बने 192 टाइप-2 सरकारी मकानों और सेक्टर-56 स्थित पलसौरा में करीब 7 करोड़ की लागत से बने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के भवन का उद्घाटन किया।

गृहमंत्री शाह ने पुलिस विभाग में नए सब इंस्पेक्टरों और कांस्टेबल की नियुक्ति पत्र के साथ ही पुलिस विभाग को 25 टाटा सफारी वाहन भी सौंपे। चंडीगढ़ पुलिस ने 3.75 करोड़ से इन वाहनों की खरीद की है। शहर में प्रदर्शन, उपद्रव आदि घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए करीब 75 लाख की लागत से खरीदे गए बुलेट प्रूफ कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल कवच को भी उन्होंने पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में करीब 6.5 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, गवर्नमेंट हाई स्कूल सारंगपुर में 10 करोड़ और करसान में 16 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का नींव पत्थर रखा।

टाइम लाइन

  • शाम 4:15 बजे: गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क पहुंचे और यहां से हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास रवाना हुए।
  • शाम 5:01 बजे: सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया।
  • शाम 6:15 बजे: सीसीईटी से सेक्टर-18 स्थित साइबर सुरक्षा केंद्र पहुंचे और यहां कुछ देर रुकने के बाद एयरपोर्ट रवाना हो गए।
 

एक साल में कचरा मुक्त होगा शहर: पुरोहित

प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि चंडीगढ़ को कचरे से मुक्ति दिलाना सबसे बड़ी चुनौती थी। प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और एक साल के अंदर पूरा शहर कचरा मुक्त होगा। डंपिंग साइट से सारा कचरा उठा लिया जाएगा। उन्होंने गृहमंत्री को संबोधित करते हुए का कि आज चंडीगढ़ के लिए एतिहासिक दिन है, आपका लंबे समय से इंतजार था। हमारी हिम्मत नहीं हो पा रही थी कि बहुत ज्यादा आग्रह कर आपको बुलाएं लेकिन एक मिनट की फुर्सत नहीं होने के बावजूद आप आए और शहर को सौगातें दीं। 
विज्ञापन

पुरोहित ने गृहमंत्री से कहा कि कुछ बातें ऐसी हैं कि आप इस शहर के बारे में हमसे ज्यादा जानते हैं। आपके मार्गदर्शन में चंडीगढ़ को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चंडीगढ़ को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इससे पूर्व प्रशासक के सलाहकार एवं गृह सचिव नितिन यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने चंडीगढ़ के विकास की रूपरेखा गृह मंत्री के समक्ष रखी और आगमन पर आभार जताया।

ऑडियो विजुअल से दिखाई विकास की गाथा

गृहमंत्री के मंच पर पहुंचने के बाद चंडीगढ़ में हुए विकास कार्यों को एक ऑडियो विजुअल के माध्यम से दिखाया गया। इस मौके पर चंडीगढ पुलिस की ओर से भी वीडियो के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ पुलिस की स्मारिका का विमोचन भी किया।

वीवीआईपी रूट पर ट्रैफिक रोके जाने से वाहन चालक परेशान

अमित शाह के दौरे के दौरान वीवीआईपी रूट पर ट्रैफिक रोके जाने से लोग परेशान हुए। सेक्टर-26 सीसीईटी से सेक्टर-18 स्थित साइबर सुरक्षा केंद्र जाने के दौरान मध्य मार्ग पर ट्रैफिक रोके जाने के कारण लोगों को परेशानी पेश आई। काफिला सेक्टर-7, 8 के चौक से आगे बढ़ता हुए सेक्टर-18 के स्लिप रोड के रास्ते साइबर सुरक्षा केंद्र पहुंचा।

इस दौरान मध्य मार्ग पर प्रेस लाइट प्वाइंट ,सेक्टर-7, 26 चौक समेत मध्य मार्ग पर वाहनों के दबाव के चलते लंबी कतार लग गई। एयरपोर्ट जाते समय भी रूट पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। वाहनों की कतारों के चलते रास्ते मे ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। जिसे बहाल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें