फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली-मथुरा रेलवे लाइन पर 50 करोड़ से बनाया जाएगा अंडरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन नहीं मिलने के चलते आरओबी बनाना नहीं था संभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली-मथुरा रोड को पार करने वाली दिल्ली-मथुरा रेलवे लाइन पर फरीदाबाद जिले के मुजेसर तक अंडरब्रिज रोड निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह अंडरब्रिज (आरयूबी) दिल्ली-मथुरा रोड से मुजेसर तक लेवल क्रॉसिंग नंबर 576 पर 50.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा।
हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) और उत्तर रेलवे के अधिकारियों द्वारा किए गए एक व्यापक निरीक्षण से पता चला है कि भूमि की कमी और निजी भूमि मालिकों के भूमि बेचने को राजी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इसी के चलते रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण संभव नहीं था। इसके बजाय रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरयूबी के लिए जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) को उत्तर रेलवे द्वारा मंजूरी दे दी गई है। हाईपावर लैंड परचेस कमेटी (एचपीएलपीसी) ने भूमि मालिकों के साथ सफलतापूर्वक बातचीत करके 0.96 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को अंतिम रूप दे दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैफिक वॉल्यूम यूनिट (टीवीयू) एक लाख से अधिक होने के कारण राज्य सरकार और रेलवे के बीच 50:50 लागत-साझाकरण समझौता लागू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें