फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पॉलिसी के तहत ठेकों की टेंडर प्रक्रिया शुरू, आवेदन को बचे सिर्फ दो दिन

Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नई एक्साइज पॉलिसी के तहत ठेकों की अलॉटमेंट के लिए टेंडर प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन ही ठेकों के लिए कई ओवदन आ गए। 4 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन 4 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ड्राफ्ट बनवाने का समय सिर्फ सोमवार को ही होगा। जिन लोगों का ड्राफ्ट सोमवार को बन जाएगा वही मंगलवार को आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सेक्टर-17 स्थित असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ऑफिस में आवेदन किया जा सकता है। 5 अप्रैल को टैगोर थिएटर में सुबह 10 बजे ठेकों की अलॉटमेंट होगी।
विज्ञापन


इस बार 99 की बजाए 77 ठेके अलॉट होंगे। मध्य और दक्षिण मार्ग पर बने शराब के ठेके बंद हो गए हैं। इन दोनों मार्गों पर बने ठेके 1 अप्रैल से बंद हो गए हैं। ठेके के मालिक अपने सामान को शिफ्ट कर रहे हैं। रविवार को भी सेक्टर-7, 8 के ठेकों को शिफ्ट करने का काम जारी रहा।

वित्त वर्ष 2017-18 की एक्साइज पॉलिसी के तहत 77 ठेकों का रिजर्व प्राइज 202.55 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। जो पिछले साल से करीब 25 करोड़ रुपये अधिक है। कोटा भी पिछले साल से 7.5 प्रूफ लीटर अधिक रखा गया है। इंडियन मेड फोरन लिकर (आईएमएफएल) का 74.25 लाख प्रूफ लीटर कोटा होगा। जबकि देसी शराब का 8.25 लाख प्रूफ लीटर रहेगा। दोनों का मिलाकर कोटा 82.50 लाख प्रूफ लीटर रहेगा। ठेके कम होने से रेवेन्यू का नुकसान न हो इसलिए शराब के रेट 15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सर्व होनी बंद हुई शराब

- फोटो : File Photo
यहां सर्व होनी बंद हुई शराब
जीरकपुर से ट्रिब्यून चौक होते हुए सेक्टर-34-35 के बीच से पंजाब जाने वाला मार्ग नेशनल हाईवे में आता है। जेडब्ल्यू मेरियट तक इसे दक्षिण मार्ग भी कहते हैं। इस मार्ग पर ऑलटिस, टर्कवायस, जेडब्ल्यू मेरियट, मेट्रो, वेस्टर्न कोर्ट, ट्यूलिप, द फर्स्ट, हिमानी, पैडर्ल्स जैसे कई दूसरे होटल-रेस्टोरेंट और बार आते हैं।

वहीं चंडीगढ़ का मध्य मार्ग पंचकूला बॉर्डर से मुल्लांपुर को जोड़ता है। दो शहरों को जोड़ने के कारण इसे स्टेट हाईवे रखा गया है। इस मार्ग पर पड़ने वाले 26, 7, 8, 9 और 17 सेक्टर में होटल ताज, प्रेजिडेंट, मियामी, क्यूब 9, ताव, सतवा, वेडा-26, कैफिना, तमजारा, किंगडम ऑफ बियर, द ग्रेट बियर, एफ बार, स्कॉर, जंक यार्ड, मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज और पारा जैसे होटल-रेस्टोरेंट, पब, बार और डिस्कोथेक पड़ते हैं। इन सभी जगह अब शराब की बिक्री और सर्व नहीं हो सकती।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें