कार में मनदीप सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर का शव था। कार की खिड़की खुली होने के कारण साला जतिंदर सिंह पानी के बहाव में बह गया। गुरुवार को भी नहर से जतिंदर का सुराग लगाने के लिए गोताखोर लगे रहे। अब तक जतिंदर का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, थाना घल्लखुर्द के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह के मुताबिक मनदीप सिंह व किरणदीप कौर के शव नहर से निकाल लिए गए हैं। नहर में गोताखोर जतिंदर की तलाश कर रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मां-बेटा जख्मी
गुरुहरसहाय क्षेत्र से सटे गांव मादी स्थित सत्संग घर के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात दर्शन लाल पुत्र महल सिंह निवासी गांव गजनी वाला बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव नोह ग्राम शेर सिंह (जांबा) निवासी सोनू अपनी मां के साथ बाइक पर सत्संग घर के पास से गुजर रहा था। दोनों बाइकों की गांव मादी के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दर्शन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दर्शन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दर्शन के परिजनों के बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।