फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को रौंदा, बच्ची की मौत, मां और दादी गंभीर रूप से घायल

Wed, 17 Jan 2024 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में एक अनियंत्रित कार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्ची की जान चली गई। वहीं बच्ची की मां और दादी घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
फुटपाथ पर खड़ी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के रोज गार्डन के नजदीक पुल के नीचे बुधवार की सुबह करीब ढाई बजे फुटपाथ पर सो रहे परिवार के तीन सदस्यों को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची नंदिनी की मौत हो गई। वहीं महिला शिवानी और मीरा गंभीर रूप में घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार चालक अमृतसर की तरफ जा रहा था। धुंध की वजह से रोज गार्डन के समीप कार बेकाबू हो गई और पुल के नीचे फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर चढ़ गई। बच्ची नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां शिवानी और दादी मीरा गंभीर रूप में घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार चालक को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं लोगों ने घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक के अनुसार हादसा धुंध की वजह से हुआ है। एक बच्ची की मौत हो गई है और दो महिलाएं गंभीर घायल हैं। पीड़ित परिवार कार चालक के खिलाफ कोई कारवाई नहीं करवाना चाहता है। एसपी ने बताया कि परिवार की मांग के अनुसार कार चालक घायल महिलाओं का उपचार करवा रहा है। एसपी का कहना है कि अगर पीड़ित परिवार पुलिस के पास कार चालक के खिलाफ कारवाई करने की शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें