घटनास्थल पर जमींदोज दुकानें और पलटा पड़ा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
लोहे से भरा बेकाबू ट्रक शनिवार देर रात स्वीट शॉप में घुस गया। हादसे से तीन दुकानें जमींदोज हो गइ और ट्रक चालक व उसका सहायक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पहले सिविल अस्पताल सुधार में भर्ती कराया गया। हालत को गंभीर देखते लुधियाना के रघुनाथ मंदिर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। देर रात ही ट्रक चालक अस्पताल से फरार हो गया।
मध्य प्रदेश से लोहे से भरा ट्रक लुधियाना जा रहा था। शनिवार की रात लगभग 11 बजे ट्रक अचानक बेकाबू होकर हलवारा बस स्टैंड पर कैले स्वीट हाउस में जा घुसा। इस हादसे में तीन दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गई। संयोग से स्वीट शॉप मालिक उदम सिंह के कुछ समय पहले अपनी दुकान बंद घर चल गया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचे ट्रक चालक अमनदीप सिंह निवासी बोपाराय और सहचालक आत्मदेव निवासी आनंदपुर साहनेवाल को बाहर निकाला। दोनों घायलों को रात को लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, ट्रक चालक रात को डर के मारे फरार हो गया।
इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये नुकसान होने का अनुमान है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर तिलक राज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को काबू कर लिया जाएगा।