फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहलः अब डाकघरों में मिलेंगे एलईडी बल्ब, ट्यूब और पंखे, इस तरीके से खरीद सकते हैं लोग

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
post office - फोटो : डेमो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई उजाला योजना के तहत अब डाक विभाग द्वारा डाकघरों के माध्यम से एलईडी बल्ब, ट्यूब और पंखे उपलब्ध करवाने की योजना शुरू की गई है। इसका शुभारंभ प्रथम चरण में अंबाला से किया गया है। इसके लिए डाक सेवा विभाग हरियाणा परिमंडल के निदेशक निर्मल सिंह और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड ने समझौता किया है। यह कंपनी डाक विभाग को बिजली बचत और उपभोक्ताओं के बिलों में कमी के लिए उपयोगी एलईडी उपकरण उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


डाक सेवा निदेशक ने बताया कि यह सेवा चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश के डाकघरों में लागू की जाएगी। डाकघरों पर यह उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग अपने नजदीकी स्थल से इन उपकरणों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। एलईडी बल्ब 70 रुपये, एलईडी ट्यूब 220 रुपये तथा एलईडी सिलिंग फैन 1110 रुपये में उपलब्ध रहेगा। इन उपकरणों और डाकघरों बूथों का पूरा विवरण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट उजाला डॉट जीओवी डॉट इन वेब पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

वैध दस्तावेज के साथ खरीद सकते हैं उपकरण
निर्मल सिंह ने कहा कि उपभोक्ता अपने वैध पहचान दस्तावेज के साथ डाकघर के बूथ पर जाकर यह उपकरण खरीद सकता है। इस योजना की जानकारी आम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी डाकघरों व मुख्य स्थानों पर प्रचार सामग्री भी लगाई गई है। उजाला योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बचत के उपकरण सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बिजली खपत में कमी लाना भी है।
विज्ञापन


खामी पाई जाने पर बदले जाएंगे उपकरण
एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रमुख नितिन भट्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में भी डाकघरों की पहुंच है। डाकघरों के माध्यम से अब यह सुविधा अधिक से अधिक व्यक्तियों तक उपलब्ध करवाई जा सकेगी। यदि खरीदे गए उपकरण में किसी प्रकार की कोई खामी पाई जाती है तो इन बूथों पर उसे बदला भी जा सकता है। हरियाणा रिजन में उनकी कंपनी द्वारा अब तक 1.50 करोड़ एलईडी बल्ब, 60000 सिलिंग फैन व दो लाख एलईडी ट्यूब वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें