फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूआईसीईटी के पूर्व छात्र संजय समद्दार ने 15 लाख रुपये का दिया सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) को अपने पूर्व छात्र संजय समद्दार से 15 लाख रुपये का सहयोग मिला है। यह राशि केमिकल और संबंधित उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर एएसपीईएन प्लस के 150 लाइसेंस खरीदने के लिए दी गई है। इस सहयोग से यूआईसीईटी में पढ़ाई, शोध और प्रशिक्षण को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

संजय समद्दार यूआईसीईटी के 1984 बैच के छात्र रह चुके हैं। वर्तमान में वह आर्सेलर मित्तल कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं और आर्सेलर मित्तल यूरोप लॉन्ग प्रोडक्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
एएसपीईएन प्लस सॉफ्टवेयर की मदद से छात्र और शिक्षक केमिकल प्रोसेस की डिजाइनिंग, विश्लेषण और सुधार से जुड़े कार्यों को व्यावहारिक रूप से सीख सकेंगे। इससे पढ़ाई और उद्योग की जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। छात्रों की रोजगार योग्यता और शोध क्षमता में भी वृद्धि होगी। संस्थान ने अपने पूर्व छात्र संजय समद्दार के इस सहयोग के लिए आभार जताया है और कहा है कि भविष्य में भी एलुमनी के सहयोग से शिक्षा, नवाचार और उद्योग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें