फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवकों को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर एक बर्तनों की दुकान से चोरी करने आए दो लोगों को पकड़ कर दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार सुंदर लाल गुप्ता का आरोप है कि बीते सोमवार को भी दुकान के बाहर रेहड़ी पर रखे पुराने बर्तनों को चोरी कर लिया गया था। सुंदर लाल की ओल्ड रोपड़ रोड पर मंगला बर्तन स्टोर नाम से दुकान है।
विज्ञापन

सुंदर लाल ने बताया कि बुधवार दोपहर दो युवक चोरी करने आए तो पड़ोसी दुकानदार ने सुरेंद्र बब्बर मस्तु ने आरोपियों को पहचान लिया। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि इन दोनों ने ही दुकान के बाहर से सामान चोरी किया था। इसके बाद दुकानदारों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दुकानदार सुंदर लाल का कहना कि सोमवार को दुकान से बाहर सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी। भाजपा नेता कमल शर्मा का कहना कि पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाले युवक मौलीजागरां के नशेड़ी हैं। पहले भी इन पर मामले दर्ज हैं। समाजसेवी रामेश्वर गिरि और आप नेता हरप्रीत सिंह कहना कि कुछ दिन पहले इसी दुकान के सामने से सेक्टर-20 की रहने वाली महिला सुनीता के कानों को बालियां छीनकर दो युवक भाग गए थे लेकिन अभी तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें