चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में विभिन्न कोर्सों के पहले वर्ष के छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन सेशन आयोजित किया गया। सेशन में स्टूडेंट्स को कोड ऑफ कंडक्ट, स्टूडेंट वेलफेयर स्कीम्स, पुरस्कारों, परीक्षाओं, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के अवसरों, स्कॉलरशिप और कॉलेज द्वारा छात्रों को दी जाने वाली विभिन्न अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को आचार संहिता, अवकाश नियमों, छात्र कल्याण योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं, परीक्षा नीतियों और पुरस्कारों से परिचित कराया।