फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार में जा रही युवतियों का दो युवकों ने गाड़ी से किया पीछा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 के मार्केट से घर लौट रही कार सवार दो युवतियों का बीते शुक्रवार की रात दो गाड़ियों में कुछ युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। युवक सेक्टर-8 के गुरुद्वारे के पास से करीब दो किलोमीटर तक युवतियों का पीछा करते रहे। युवतियों ने सेक्टर-16 में अपने घर की तरफ कार मोड़ी तो युवक गाड़ी घुमाकर फरार हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक युवती पंजाब सरकार के एक मंत्री के बेटे की मंगेतर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ये दोनों युवतियां शुक्रवार रात को सेक्टर 8 में खाना खाने के लिए गई थीं। करीब साढ़े 9 बजे खाना खाने के बाद दोनों युवतियां घर जाने के लिए निकलीं। यहां से निकलते ही युवकों ने लड़कियों का पीछा करना शुरू कर दिया। लड़कियों ने घर जाकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत दी गई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

पुलिस ने सेक्टर-8 से सेक्टर-16 लाइट पॉइंट और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान आरोपी गाड़ियों से पीछा करते दिखाई दिए। लड़कियों ने कार की रफ्तार तेज की तो आरोपियों ने भी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कार का नंबर हासिल कर किया है। इनमें से एक कार मोहाली और दूसरी चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



आईएएस अफसर की बेटी का पीछा कर की थी छेड़छाड़
बता दें कि सात साल पहले आधी रात को चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके एक साथी ने आईएएस अफसर वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका की गाड़ी का पीछा कर छेड़छाड़ की कोशिश की थी। वर्णिका रात 12:15 बजे सेक्टर-8 मार्केट से कार में घर के लिए निकली थी। इस दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी ने पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने वर्णिका का रास्ता रोक लिया। इसके बाद वर्णिका ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी और अपनी लोकेशन बताई। इसके साथ ही घर पर आईएएस पिता को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें