फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विजयेंद्र बने चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की 5 जनवरी को यूटी गेस्ट हाउस चंडीगढ़ में वार्षिक आम बैठक हुई। इसमें यूटी खेल विभाग के अमरजीत सिंह को पर्यवेक्षक रहे। कार्यकारी समिति के साथ पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें विजयेंद्र कुमार को चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन का प्रधान, सुरिंदर महाजन और कर्नल राज परमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविन्द्र तलवार, संदीप ऋषि, डॉ. राकेश मलिक, कर्नल राजीव मेहता, अमरिंदर एस. कांग, रजनीश भाटिया उपाध्यक्ष चुने गए। टीपीएस पुरी को सलाहकार, पारस गुप्ता को कोषाध्यक्ष, गीता अग्रवाल को मानद महासचिव, आकाश सेठी, पंकज नथानिया व नरेश कुंडू संयुक्त सचिव चुने गए। विवेक शर्मा और भुवन सेठी को तकनीकी सलाहकार चुना गया। वहीं, एसोसिएशन के सदस्यों में विकास महाजन, हारून रशीद, विजय शर्मा, माला गाबा, सरगुन आर अरोड़ा, डॉ. अंजू लता को शामिल किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रियांक भारती को एसोसिएशन का संरक्षक मनोनीत किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें