फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छनीने वाली मघ्यप्रदेश गैंग की दो महिलाएं पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। दुकानों में खरीदारी करने आईं महिलाआें को व्यस्त देखकर उनके पर्स, बैग आदि चुराने वाले मध्यप्रदेश गैंग की दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके मंगलवार एक दिन के रिमांड पर लिया है। पहले पकड़ी गई आरोपी युवती की पहचान प्रिया के रूप में हुई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने प्रिया की गिरफ्तारी के बाद गैंग में शामिल अनुराधा को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मनीमाजरा स्थित गुलाटी शूज में जूते खरीदने गई किशनगढ़ निवासी ज्योति का पर्स आरोपी प्रिया ने चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता ज्योति ने उससे पूछा तो आरोपी प्रिया पर्स फेंककर वहां से भाग निकली। हालांकि शिकायतकर्ता ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने प्रिया को पकड़ने के बाद उसके पूछताछ की और उसकी गैंग में शामिल अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपी ऐसी महिलाओं और युवतियों को शिकार बनाती थीं जो खरीदारी में व्यस्त होकर अपना पर्स और बैग दुकान में कहीं रख देती थीं या फिर उनको बातों में लगाकर उनके हाथ से अचानक बैग, पर्स आदि को निकालकर अपनी दूसरी साथी को पकड़ा देतीं और आसानी से बाहर चली जाती थीं।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि वह आईटी पार्क में फैशन एडवाइजर की नौकरी करती हैं। 9 दिसंबर को वे मनीमाजरा के गुलाटी शूज में जूते खरीदने गई थीं। वहां पर उन्हें प्रिया मिली, जो उससे बातें करने लगी। जूते लेने के बाद ज्योति जब अपने पिट्ठू बैग से पर्स निकालने लगी तो वह नहीं मिला। उसे प्रिया पर शक हुआ। उसने पूछा तो वह मना करने लगी। इसके बाद उसने तुरंत ज्योति का पर्स फेंक दिया और भाग निकली। ज्योति ने उसका पीछा कर दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। पूछताछ में प्रिया ने बताया कि अनुराधा भी उसके साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। इसके बाद पुलिस ने प्रिया की निशानदेही पर अनुराधा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि उन्होंने इस तरह की वारदातें कहां-कहां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें