फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आरोपी काबू

Sat, 26 Aug 2023 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव माछीके स्थित बस स्टैंड पर दो महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोगा की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा बरनाला हाईवे पर गांव माछीके बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बुरी तरह कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव माछीके स्थित बस स्टैंड पर दो महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोगा की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों महिलाएं मोगा के गांव बूटर की रहने वाली हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें